संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी?

 संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय  महिला अध्यक्ष कौन थी?


दोस्ती क्या आप जानते हो की  संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय  महिला अध्यक्ष कौन थी और सयुक्त राष्ट्र संघ क्या होता है और इसकी स्थापना कब हुई इसका हेड क्वार्टर कहा है इन सब बातो को जानने के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक पड़े।




संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय  महिला अध्यक्ष कौन थी?


संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित जो की स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं उन्हें 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 8वें सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया था वर्ष 1946 से 1968 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत का नेतृत्व भी किया  स्वतंत्रता आंदोलन में भी उन्होंने अहम भूमिक निभाई थी, इसके लिए उन्हें कई बार जेल तक जाना पड़ा था।

ब्रिटिश राज के दौरान किसी कैबिनेट पद पर रहने वाली प्रथम महिला विजयलक्ष्मी पंडित ही थीं। 1937 में उनका निर्वाचन यूनाइटेड प्रॉविंसेज के विधानमंडल में हुआ तथा उन्हें स्थानीय स्वप्रशासन एवं जन-स्वास्थ्य विभाग में मंत्री बनाया गया। 


विजय लक्ष्मी पड़ित का जन्म  18 अगस्त 1900 को गांधी-नेहरू परिवार में हुआ था उनकी शिक्षा मुख्य रूप से घर में ही हुई थी 1921 में उन्होंने काठियावाड़ के सुप्रसिद्ध वकील रणजीत सीताराम पण्डित से विवाह किया था जैसा की आपको बताया भी है की यह 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली वह विश्व की पहली महिला थीं वे राज्यपाल और राजदूत जैसे कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहीं।उन्होंने इन्दिरा गांधी द्वारा लागू आपतकाल का विरोध किया था और जनता दल में शामिल हो गईं थी।




संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है?


संयुक्त राष्ट्र  एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य अन्तरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शान्ति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई   संयुक्त राष्ट्र या यूनाइटेड नेशन का नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया था।

 वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश शामिल हैं। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।




संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?


संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में स्थित है इसका भवन 17 अकड़ जमीन पर 39 मंजिल का है जो मेनहट्टन द्वीप पर है यह पचासी लाख डॉलर में खरीदी गयी भूसंपत्ति पर स्थापित है। इस इमारत की स्थापना का प्रबन्ध एक अन्तरराष्ट्रीय शिल्पकारों के समूह द्वारा हुआ। इस मुख्यालय के अलावा और अहम संस्थाएँ जिनेवा, कोपनहेगन आदि में भी है। 


संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को राजभाषा के तौर पर स्वीकृत किया है (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी), परन्तु इनमें से केवल 2 भाषाओं को संचालन भाषा माना जाता है अंग्रेजी और फ़्रांसीसी आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिकी अंग्रेजी के स्थान पर ब्रिटिश अंग्रेजी का प्रयोग करता है। 1971 तक चीनी भाषा के परम्परागत अक्षर का प्रयोग चलता था क्योंकि तब तक संयुक्त राष्ट्र ताइवान के सरकार को चीन का अधिकारी सरकार माना जाता था। जब ताइवान की जगह आज के चीनी सरकार को स्वीकृत किया गया, संयुक्त राष्ट्र ने सरलीकृत अक्षर के प्रयोग का प्रारम्भ किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज किन सा है?


दोस्तो जैसा कि आपको पता ही होगा की इस तरह के  प्रश्न आपको कही एग्जाम में देखने को मिले है की  संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज का रंग कैसा है ।

संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज का रंग की 

 पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग में से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना है यह प्रतीक दो जैतून की वक्राकार शाखाएं जो ऊपर से खुली है और उसके बीच में विश्व का मानचित्र बना है। और इसके 6 अंग है महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक सामाजिक परिषद, प्रन्यास परिषद ,अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ,सचिवालय ।


15 मार्च 2006 को, समान्य सभा ने संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकारों के आयोग को त्यागकर संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद की स्थापना की गई थी  यह विश्व में महिलाओं के समानता के मुद्दे को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व निकाय के भीतर एकल एजेंसी के रूप में संयुक्त राष्ट्र महिला के गठन को 4 जुलाई 2010 को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी 1 जनवरी 2011 को इसकी स्थापना की गयी। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयार्क शहर में बनाया गया है। यूएन वूमेन की वर्तमान प्रमुख चिली की पूर्व प्रधानमन्त्री सुश्री मिशेल बैशलैट हैं। लाइबेरिया की एंगी एलिजाबेथ ब्रूक्स संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी महिला अध्यक्ष रही हैं। उन्हें वर्ष 1969 में 24वें सत्र के लिए महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। 


भारत, संयुक्त राष्ट्र के उन प्रारम्भिक सदस्यों में शामिल था जिन्होंने 01 जनवरी, 1942 को वाशिंग्टन में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे तथा 25 अप्रैल से 26 जून, 1945 तक सेन फ्रांसिस्को में ऐतिहासिक संयुक्त राष्ट्र अन्तरराष्ट्रीय संगठन सम्मेलन में भी भाग लिया था। 


1 संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?


उत्तर  24 अक्टूबर


2 संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?


उत्तर  अटल बिहारी वाजपेयी


3 वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या कितनी हैं? 


उत्तर  193 देश


4  महासचिव का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?


 उत्तर   5 वर्ष


5  संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?


उत्तर   न्यूयॉर्क शहर


6 संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं?


उत्तर    बान की मून




दोस्तो आज हमने जाना है की संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय महिला कौन थी और संयुक्त राष्ट्र संघ क्या होता है इसके कितने अंग होते हैं और इसकी स्थापना कहां हुई थी यदि आपको यह पोस्ट पसंद आए तो सोशल मीडिया पर शहर करें।

Comments

Popular posts from this blog

TamilMV 2021 – Download & Watch Latest Tamil, Telugu Hindi Movies Free

Sponserd post

MkvMoviesPoint Movies Download, Free 300MB Dual Audio Bollywood, Hollywood Movies Download HD