केदारनाथ के बारे में रोचक तथ्य| Kedarnath fact in hindi
केदारनाथ के बारे में रोचक तथ्य| Kedarnath fact in indi 1#. केदारनाथ की यात्रा सही मायने में हरिद्वार या ऋषिकेश से आरंभ होती है। 2#. केदारनाथ मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में उपस्थित है। 3#. यह मन्दिर एक छह फीट ऊँचे चौकोर चबूतरे पर बना हुआ है।और बाहर प्रांगण में नन्दी बैल वाहन के रूप में विराजमान हैं। 4#. यहाँ स्थित केदारनाथ मंदिर का शिव लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है,और हिन्दू धर्म के उत्तरांचल के चार धाम और पंच केदार में गिना जाता है। 5#. श्रीकेदारनाथ का मंदिर 3573 मीटर की ऊँचाई पर बना हुआ एक भव्य एवं विशाल मंदिर है। 6#. केदारनाथ आने के लिए कोटद्वार जो कि केदारनाथ से 260 किलोमीटर तथा ऋर्षिकेश जो कि केदारनाथ से 227 किलोमीटर दूर है तक रेल द्वारा आया जा सकता है। 7#. हरिद्वार से गौरीकुण्ड 233 किलोमीटर की यात्रा मोटर मार्ग से की जाती है,जबकि गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक 14 किलोमीटर की दूरी पैदल मार्ग से जाना पड़ता है। 8#. पैदल चलने में असमर्थ व्यक्ति के लिए गौरीकुण्ड ...