गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है  अधिकतर लोगों को पता नहीं होगा कि गोल्डफिश का असली नाम क्या है अगर आप विस्तृत रूप से गोल्डफिश बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हम आपको गोल्डफिश का क्या नाम है और गोल्डफिश की उम्र क्या होती है गोल्डफिश का सर्टिफिकेट नाम क्या है

मछली का साइंटिफिक नाम क्या है  सभी प्रश्नों के उत्तर सी लेख में विस्तार से दिए गए हैंमछलियों की पूरे विश्व में लगभग 28500 से भी जायदा प्रजातियां पाई जाती है जिन्हें अलग-अलग देशों में दो लाख 18 हजार विभिन्न नामों से जाना जाता है और इन्हीं प्रजाति में से एक सुनहरी मछली यानी  गोल्ड फिश भी है जो कई वर्षो से अपनी सुंदरता को लेकर प्रचलित एवं पूरी दुनिया में सराहना की जाती है 



तो अब हम जानेंगे गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है goldfish ka scientific naam kya hai in hindi में क्योंकि यह प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है अक्सर इसे किसी परीक्षा योग्यता में जरूर पूछा जाता है तो विद्यार्थियों को गोल्ड फिश के बारे में जानकारी होना आवश्यक है 



गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है ? Goldfish ka scientific naam kya hai in हिंदी


गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि गोल्डफिश क्या है और यह कौन सा जीव है तथा की लोकप्रियता इतना क्यों है तो सबसे पहले जानेंगे गोल्डफिश क्या है


गोल्डफिश क्या है What is goldfish meaning in hindi


सुनहरी मछली यानि गोल्डफिश करसियस वंश और कीपरिनिडाए कुल के परिवार की एक ताजे पानी की मछली है। गोल्डफिश सबसे अत्यधिक फालतू बनाए जाने वाले और घर के एक्वेरियम में में सबसे जायदा रखे जाने वाली सबसे लोकप्रिय मछली है दुनिया की तीन सबसे सुंदर मछलियों में से गोल्डफिश एक है  


लेकिन पालतू गोल्डफिश सुनहरीमछली की कई अलग अलग प्रजाति हैं। ये कार्प परिवार का एक संबंधित छोटी सदस्य है  आपको जानकर हैरानी होगी गोल्डफिश सुनहरी मछली की उम्र 40 वर्ष से भी अधिक समय तक जीवित रहती है 


और गोल्डफिश का अधिकतम वजन 9.9 pounds यानि 4 किलो के लगभग होता है,इस मछली की साधारण लंबाई 3 से 5 इंच (8 से 13 से. मी.) के आसपास होती है एवं इससे अधिक भी होती है 



गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है Goldfish ka scientific naam kya hai 

यह प्रश्न गूगल पर अत्यधिक खोजे जाने वाला प्रश्न है अधिकतर लोग गूगल पर खोजते हैं ओके गूगल गोल्डफिश का सर्टिफिकेट नाम क्या है या ओके गूगल गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है तो इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर आप नीचे पढ़ें ।


Goldfish ka scientific naam क्या है 


गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम Carassius Auratus है और हिंदी भाषा में गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम कारासिउस औराटस है वही साधारण हिंदी भाषा में इस मछली को सुनहरी मछली भी कहा जाता है और विश्व भर में इसका प्रसिद्ध नाम गोल्डफिश है ।



विकिपीडिया के अनुसार गोलफिश Animalia जगत और Chordata संघ Actinopterygii वर्ग एवं Cyprinidae कुल और  C. auratus की जाति की बताई जाती है 


गोल्डफिश का असली नाम क्या है ? Goldfish ka asali naam kya hai . 

गोल्ड का साइंटिफिक नाम क्या है ? सुनहरी मछली का असली नाम कारासिउस औराटस औराटस होता है और यही गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम भी माना जाता है हलाकि गोल्डफिश की किस्मे अलग अलग है इन सभी सुनहरी मछली को क्रॉप परिवार के सदस्य कहते है लेकिन इन सभी गोल्डफिश का असली नाम  कारासिउस औराटस है 



गोल्डफिश सुनहरीमछली की उत्पति कैसे और कहा से हुई ? 

गोल्डफिश यानि सुनहरी मछलियां की उत्पति मूल रूप से चीन से हुए है। तांग राजवंश और सांग राजवंश के दौरान मछलियों को उनके सुनहरे रंगों के लिए पाला जाता था। बाद में, सुनहरीमछली जापान में लोकप्रिय हो गई जहाँ कई नई नस्लों को पेश किया गया। उन्हें 1800 के दशक के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका में भी लाया गया था।


और गोल्ड फिश अपनी सुंदरता को लेकर और अपनी अच्छी याददाश्त के कारण लोगों की आज तक पसंद बनी हुई है और सुनहरी मछली का राजा Ranchu गोल्डफिश को माना जाता है 



गोल्डफिश का इतिहास - Goldfish story in hindi


प्राचीनकाल चीन में, कार्प की अनेक प्रजातियों को व्यापक रूप से एशियाई कार्प के नाम से जाने जाते हैं यह कार्प परिवार का एक अपेक्षाकृत छोटी सदस्य है, सुनहरी मछली गहरे-ग्रे/जैतूनी/भूरे कार्प का एक पालतू संस्करण है और पहचान यूरोप में 17वीं सदी के पूर्वार्ध में हुई. उत्परिवर्तन जिसने सुनहरी मछली को जन्म दिया



 मिंग राजवंश में सुंदर पूंछ वाली सुनहरीमछली पहली बार मिंग राजवंश में पाया जाना दर्ज किया गया 1502 में, जापान में सुनहरीमछली की पहचान कराई गयी, जहां र्युकिन और तोसाकिन किस्में विकसित की गयी। 1611 में, सुनहरीमछली की पहचान पुर्तगाल में और वहां से यूरोप के अन्य भागों में कराई गई 


और उस समय लोग गोल्डफिश को अच्छी किस्मत और धन का प्रतीक मानते थे और विवाहित पुरुषों के लिए यह परंपरा बन गई कि शादी की पहली सालगिरह पर वे अपनी पत्नियों को सुनहरी मछली भेंट के रूप में देते थे लेकिन यह परंपरा जल्द ही खत्म भी हो गई क्योंकि गोल्डफिश सभी देशों में अधिक तादाद में पाए जाने लगी लेकिन जापान में आज भी लोग किसी शुभ अवसर पर गोल्ड फिश की भेट देते है 


उत्तरी अमेरिका में गोल्डफिश का प्रथम परिचय 1850 में कराया गया और  और संयुक्त राज्य अमेरिका में गोल्डफिश अत्यधिक लोकप्रिय रही ।






अलग-अलग देशों में गोल्डफिश को विभिन्न नामों से जाना जाता है  वो जानकारी आप आगे बढ़ सकते हैं और जैसा कि मैंने आपको बताया Goldfish कार्प परिवार से संबंधित एक छोटा सदस्य है  



गोल्डफिश की कितनी प्रजाति होती है - Breeds of Goldfish 

दुनिया भर  में मछलियों की प्रजाति  28000 से लेकर 35000 के बीच प्रजाति है लेकिन हम बात कर रहे हैं गोल्डफिश के साइंटिफिक नाम, प्रजाति अगर आप जानना चाहते हैं गोल्ड फिश की कितनी प्रजाति है और उनके नाम क्या है तो उसकी जानकारी निचे देख सकते है ।


List Of Goldfish breeds-


S.N.NameGoldfish ka Scientific name hindimeमूल
1Oranda GoldfishCarassius auratus auratusChina
2Ranchu Goldfishकैरासियस ऑराटसJapan
3Fantail Goldfishकैरासियस ऑराटसChian, Japan
4Common Goldfishकैरासियस ऑराटसEast Asia
5Black Moor Goldfishकैरासियस ऑराटसChina
6Shubunkin Goldfishकैरासियस ऑराटसJapan
7Ryukin Goldfishकैरासियस ऑराटसChina
8Lionheadकैरासियस ऑराटसChina, Central Asia
9Comet Goldfishकैरासियस ऑराटसUnited States
10Telescopeकैरासियस ऑराटसChina
11Veiltail Goldfishकैरासियस ऑराटसUnited States
12Pearlscaleकैरासियस ऑराटसChina and Japan
13Bubble Eyeकैरासियस ऑराटसChina
14Butterfly telescope goldfishकैरासियस ऑराटसChina
15Celestial Eyeकैरासियस ऑराटसChina
16Lionchuकैरासियस ऑराटसThailand
17Tosakinकैरासियस ऑराटसKochi, Japan
18Izumo Nankin goldfishकैरासियस ऑराटसJapan
19Shukinकैरासियस ऑराटसJapan
20Pompomकैरासियस ऑराटसJapan and China



पालतू गोल्डफिश की प्रजातियां कितनी है और उनके नाम - 


आम सुनहरीमछली - Common Goldfish 

आम सुनहरीमछली अपने पूर्वज एशिया कार्प से केवल रंग में अलग होती हैं। लेकिन ये अलग अलग  रंगों में पाए जाती हैं जिसमे लाल, नारंगी,  स्वर्ण, सफेद, काले और पीले या 'नींबू' रंग की होती है जो अपने सुंदरता के लिए काफी मशहूर है ।



काले मूर Goldfish Black Moor

गोल्डफिश की ये किस्म अपने रंग और बनावट के लिए बहुत मशहूर है काले मूर गोल्डफिश की एक दूरबीन-आखों वाली प्रजाति मन जाता है इसकी उभड़नेवाली वाली आंखे इसकी विशेषता है। जिस लोगो द्वारा अलग नाम दिए है जैस पोपाये टेलिस्कोप, जापान में कुरो डेमिकिन और चीन में ड्रैगन-आई के नाम से जाना जाता है।



बब्ल आई - Bubble Eyes Goldfish 

गोल्डफिश की अनेक प्रजाति में बब्ल आई गोल्डफिश भी है ये अपनी आँखों और गोल्डफिश के नाम से काफी मशहूर है Bubble Eyes अपने छोटे  फैंसी बब्ल Eyes के पास, ऊपर की ओर इशारा करती हुई आंखें दिखाती हैं और उसके साथ दो बड़े द्रव्य-भरी थैलियां भी है।और उसके बगल में द्रव्य के दो बड़े गोले इसकी सुंदरता को बिल्कुल अलग बनाते हैं


सेलेस्चिय्ल आई - Celestial eye goldfish 

गोल्डफिश की यह प्रजाति भी काफी अद्भुत है क्युकी इसकी सजावटी सेलेस्चिय्ल आई सुनहरीमछली या चोटेन गान एक दोहरी दुन वाला और एक नस्ल-परिभाषित करने वाली ऊपर की ओर पलटी, दूरबीन आखों वाली मछली है जिसकी पलके और आंखे आकाश की ओर देखती हुई होती हैं।



धूमकेतु (कोमेट) - Comet Goldfish  

इस गोल्ड फिश का आकार और नाम सभी सुनहरी मछलियों से अलग है धूमकेतु-पूंछ वाली गोल्डफिश मछली संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाने वाली सबसे आम प्रजाति है। इसका आकार थोड़ा पतला या छोटा है, यह आम सुनहरीमछली के समान ही है और यह मुख्य रूप से अपनी लंबी और गहरी कांटे समान पूंछ के कारण अलग से पहचानी जाती है।


Fantail Goldfish - फैनटेल सुनहरी मछली  

इसका गोल्डफिश का नाम जितना ही सुन्दर है उतनी ही देखने में खूबसूरत होती है और फैनटेल का मतलब होता है पंखे नुमा पूंछ वाली, ये सुनहरीमछली रयुकिन का पश्चिमी रूप है इसका आकर बिलकुल अंडे के तरह होता है, और एक उच्च पृष्ठीय पंख, एक लंबी चौगुनी, पूंछ और इसके कंधे पर कोई उभार नहीं है। फैनटेल गोल्डफिश की एक बहुत ही सुन्दर किस्म है ।



सिंह मस्तिष्क - Lionhead Goldfish 


सिंह मस्तिष्क गोल्डफिश के सर का आकार बिल्कुल शेर की तरह होता है इसलिए इसे लॉयन ऐड गोल्डफिश कहा जाता जाता है और यह मछली रैनचु का पूर्वगामी है इस मछली में 3 रंग शामिल होते है लाल गुलाबी और सफेद जो इसकी सुंदरता पर चार चांद लगाते हैं ।



ओरानडा - Oranda Goldfish 

ओरानडा की विशेषता है ये प्रमुख रूप से एक रास्पबेरी-जैसी हुड का आकार होता है (जिसे वेन या सिरवृद्धि के नाम से भी जाना जाता है) ओरानडा की आंखें और मुह को छोड़ कर पुरे सिर को ढके हुए रहती है और देखने में ये गोल्डफिश बहुत सुन्दर होती है 




Pearlscale Goldfish  -  पर्लस्केल

पर्लस्केल भी गोल्डफिश की प्रजाति में से एक है जो अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है हालांकि इसके पेट का आकार चौड़ा होता है जापानी भाषा में पर्लस्केल को चीनशुरिन कहा जाता है इस गोल्डफिश का शरीर-गोलाकार और इसकी पूंछ फैनटेल के समान होती है  


Pompom Goldfish - पोमपोम

पोमपोम गोल्डफिश भी सजावटी के लिए प्रसिद्ध है इस गोल्डफिश को पोमपोम्स या पोम्पोन खा जाता है इसका आकार फुसा के नाक के बीच में और सिर के दोनों तरफ खुले मांसल होती है और बाहरी ओर उगे हुए रेशों के गुच्छे होते हैं।



Ryukin  Goldfish - रयुकिन गोल्डफिश


यह गोल्डफिश देखने में बहुत सुंदर होती है और इसका शरीर का आकार छोटा होता है लेकिन उतनी लंबी इसकी पूंछ भी होती है  और इसके कंधे का उभार उसकी विशेषता है



Shubunkin Goldfish - शुबनकिन 

Shubunkin जितना अटपटा इसका नाम है इतनी ज्यादा यह देखने में भी अलग होती है इसके nacreous स्केलों के साथ एक पारदर्शी पूंछ है और शरीर पर कैलिको नामक की आकृति है। शुबनकिन अधिकतर जापान में पाई जाती है


 

Droganeyes -दूरबीन आंख

इस गोलफिश की सजावटी बहुत सुन्दर है इसकी दूरबीन तरह देखने वाली आंखे इसे अलग बनती है उसकी उभड़नेवाली आखें की वजह से इसे ग्लोब आई या ड्रेगन आई सुनहरीमछली के नाम से जानी जाती है।



Renuch goldfish -रैनचु

Renuch गोल्डफिश सभी मछली से बिलकुल अलग आकार की है और ये जापान में अधिक पायी जाती  है जापानी लोग इसे "सुनहरी मछलियों के राजा" के नाम से संबोधित करते हैं। 



Panda moor goldfish - पांडा मूर


इस मछली का आकार बिलकुल पांडा से मिलता जुलता है जिस वजह से से पांडा मूर नाम दिया गया है इसकी सजावटी बहुत अधिक सुन्दर है और पांडा मूर का काली और सफेद आकृति और उभड़नेवाली आंखे उसकी विशेषता है।







वेलटेल - 

ये गोल्डफिश के किस्म के एक बहुत ही सजावटी वेलटेल गोल्डफिश है दूसरे गोल्डफिश के मुकबले सबसे लमि होती है , और इसके लहराते  हुवे दोहरे पूंछ के कारण ये काफी लोकप्रिय है जिस तरह एक  एक दुल्हन के विवाह की चुनरी में होती है। बिलकुल ये भी अपने पूंछ से उसी तरह सजावटी लगती है ।


तितली पूंछ - Butterfly telescope goldfish 

इस मछली का नाम सुनकर कि लगता है कि यह दूसरी गोल्डफिश मछलियों से बिल्कुल अलग है इसका आकार बिल्कुल तितली एक तरह है और टेलीस्कोप दूरबीन आंख वाले वंश का हिस्सा है उसके जुडवा पूंछ ऊपर से देखे जाने पर सबसे बेहतरीन लगते हैं। पूंछ का फैला हुआ पंख पानी के नीचे देखें पर तितलियों सा प्रतीत होती है।

सुनहरीमछली का वैज्ञानिक वर्गीकरण : Scientific classification of Goldfish - 


 NumberCountry  Goldfish name
 1. Species  C. auratus
 2.  Genus Carassius
 3. Family Cyprinidae
 4. Subfamily Cyprininae
5.  Class Actinopterygii
6.  Order Cypriniformes
7.  Phylum Chordata
8.  Kingdom Animalia



सुनहरीमछली गोल्डफिश को कितने ताफमान में रखना चाइये ?

मछली विशेषज्ञों के आधार पर गोल्डफिश सुनहरी मछली के लिए उपयुक्त तापमान 23 - 24 डिग्री सेल्सियस रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह मछली 30 डिग्री सेल्सियस पर भी आसानी से मिल जाती है।


सुनहरीमछली के लिए सर्वश्रेष्ठ जल PH मान कितना चाइये ?  

गोल्डफिश मछली के लिए, 7.2 - 7.6 के पानी का PH सबसे बेहतरीन माना जाता है।


सुनहरीमछली के लिए आदर्श जल का PH मान क्या चाइये 

गोल्डफिश के लिए 6.0 - 8.0 का PH अच्छा माना जाता है।

Goldfish या सुनहरी मछली का भोजन क्या है ?

गोल्डफिश मछली शाकाहारी और मांसाहारी खाती है घरों के एक्वैरीम में रखी जाने वाली पालतू मछलियों को बाजार में मिलने वाला फिश फूड ही दिया जाता है  सुनहरीमछली अत्यधिक जंगली , क्रस्टेशियंस, पौधों, कीड़ों को खाना पसंद करती हैं समुद्र या तालाब में रहने वाली गोल्डफिश समुद्री पौधे, कीड़े, का डिंभकीट और छोटी मछली भी खाती हैं।


घरेलू इंडोर एक्वेरियम में रहने वाली गोल्डफिश सब्जियों को खाने में  मटर, पालक, खीरा, गाजर, ब्रोकली आदि दिया जाता है। और फलो में गोल्डफिश का सबसे पसंदिता फल सेब, अंगूर, तरबूज, संतरा, केला है और इसके अलवा उबले हुवे चावल भी खाती है 



गोल्डफिश का भोजन में देने वाले चीज़ो की सूचि - -

  1. शैवाल
  2. शैवाल वेफर्स
  3. एक्वेरियम पौधे
  4. ब्लडवर्म
  5. समुद्री झींगा
  6. डैफ़निया
  7. मछली गोली फूड्स
  8. फ्लेक फूड्स
  9. जमे हुए खादय पदार्त
  10. फल
  11. हरी सब्जियां
  12. घर का बना मछली खाना
  13. कीड़े
  14. मच्छर लार्वा
  15. झींगा गोली फूड्स
  16. छोटे लाइव फूड्स
  17. स्क्वीड
  18. कीड़े


सुनहरीमछली बिना भोजन के कितने समय तक जीवित रह सकती है? 

सुनहरीमछली भोजन के बिना लंबे समय तक जीवित रह सकती है! गोल्ड फिश 10 दिन से लेकर 15 दिन बिना भोजन करे जिंदा रह सकती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने गोल्डफिश को 10 दिन तक भूखा रखें 10-15  भूखा रह सकती है लेकिन तब तक उसकी तबीयत खराब हो सकती है और मृत्यु भी हो सकती है



लंबी छुट्टियों पर जाने से पहले आप, किसी दोस्त या पड़ोसी से कहें कि वह एक या दो बार अपनी सुनहरी मछली को आकर खिलाए, लेकिन उन्हें यह सिखाना याद रखें कि इसे ठीक से कैसे करना है! हो सकता है कि आपके दोस्त को सुनहरी मछली खिलाने के बारे में ज्यादा जानकारी न हो, इसलिए आपको उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें कितना खिलाना है, उन्हें कब खिलाना है और आपको उनके लिए पहले से ही उचित मात्रा में भोजन देना चाहिए




सुनहरीमछली या गोल्डफिश को कितना खिलाना है? 

जब तक वे एक वर्ष के नहीं हो जाते, तब तक आपको सुनहरीमछली को दिन में 2 या 3 बार खिलाना चाहिए। एक बार जब वे एक वर्ष से बड़े हो जाते हैं, तो आपको सुनहरीमछली को दिन में केवल एक बार खिलाना चाहिए। ... साथ ही, आप अपनी सुनहरी मछली को किस प्रकार की सुनहरी भोजन खिलाते हैं और मात्रा महत्वपूर्ण है यदि आपके पानी का तापमान 65-75F (18-24C) के बीच है, तो दिन में एक बार खिलाएं 


सुनहरीमछलियाँ का जीवन काल कितना होता हैं?

सुनहरीमछली का जीवनकाल औसतन लगभग 10-15 वर्ष होता है, कुछ किस्में उचित देखभाल के साथ 30 वर्ष तक जीवित रहती हैं। दुर्भाग्य से, अपर्याप्त आवास स्थितियों के कारण कई सुनहरी मछलियां अपने जीवनकाल की क्षमता तक नहीं पहुंच पाती हैं। आवास को उनकी व्यवहारिक और शारीरिक दोनों जरूरतों को पूरा करने की जरूरत है


सुनहरी मछली कितनी स्मार्ट होती हैं ?


गोल्डफिश आपके विचार से थोड़ी अधिक चालाक होती है। कुछ सुनहरी मछलियां लोगों के बीच अंतर करने के लिए पर्याप्त रूप से देख और उनको याद कर सकती हैं। वे अक्सर उस व्यक्ति को नोटिस करते हैं जो उन्हें हर दिन खाना भोजन खिलाते है ।


और जब वे उन्हें देखते हैं तो उत्साहित हो जाती हैं। ऐसे मामले सामने आए हैं जहां सुनहरीमछली को भूलभुलैया के माध्यम से तैरने, हुप्स के माध्यम से तैरने, या यहां तक ​​कि एक गेंद को जाल में धकेलने जैसी चालें करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।


सुनहरी मछली के अंडे कैसे दिखते हैं?

सुनहरी मछली के अंडे सफेद से पीले या नारंगी रंग के बुलबुले के के आकर और रूप के होते हैं। जैसे छोटे नाजुक बिंदु होते हैं जो आमतौर पर सब्सट्रेट पर फंस जाते हैं और टैंक के अंदर निकल जाते हैं। सुनहरी मछली के अंडे अविश्वसनीय रूप से चिपचिपे होते हैं और इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है


सुनहरी मछली के अंडे की तस्वीर आप ऊपर देख सकते है इस प्रकार के होते है सुनहरी मछली के अंडे  




सुनहरीमछली गोल्डफिश के कितने बच्चे होते हैं?

आप जानकर हैरान हो सकते है एक गोल्डफिश मछली एक बार में कुछ सौ से लेकर 1,000 अंडे तक कहीं भी रख सकती है। हालांकि, इनमें से कुछ अंडे निषेचित नहीं होते हैं, कुछ विकसित नहीं होते हैं, 


क्या सुनहरीमछली दूसरी मछलियाँ को खा जाती हैं?

सुनहरीमछली स्वभाव से एग्रेसिव नहीं होती हैं, और शिकारी भी नहीं होती हैं। संक्षिप्त उत्तर होगा, "नहीं, वे एक दूसरे को नहीं खाते हैं"। लेकिन, अगर उन्हें छोटी मछलियाँ (जैसे सुनहरी मछली) मिल जाती हैं, तो वे पहचान नहीं पाते हैं, और अगर वे पकड़ सकते हैं तो वे उसे खा लेंगे।



क्या बड़ी गोल्डफिश के साथ छोटी गोल्डफिश डाल सकते है ?


सुनहरीमछलियाँ आम तौर पर एग्रेसिव नहीं होती हैं इसलिए उन्हें अधिकांश सामुदायिक मछलियों के साथ रखा जा सकता है बशर्ते अन्य मछलियाँ सुनहरीमछली के मुँह के आकार से बड़ी हों। ... आम तौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी मछलियां पर्याप्त भोजन और तैराकी स्थान प्राप्त कर सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए समान तैराकी क्षमता वाले टैंक साथियों के साथ सुनहरी मछली रखना सबसे अच्छा है



क्या1 गैलन टैंक में 2 सुनहरी मछली रख सकते हूँ?


यदि आप एक सुनहरी मछली टैंक में अन्य मछली प्रजातियों को जोड़ना चाहते हैं, तो अंगूठे का नियम 1 गैलन पानी प्रति इंच मछली है। ... दो पूर्ण विकसित फैंसी सुनहरी मछली 30-गैलन मछली टैंक में रह सकती हैं, जबकि सिर्फ एक सामान्य सुनहरी मछली इस आकार के मछलीघर में फिट होगी



क्या गोल्डफिश बच्चों की तरह काली होती हैं?

नवजात शिशु सुनहरी मछली काली होने लगती है। जैसे-जैसे वे बढ़ते हैं, वे भूरे रंग का विकास करते हैं, शायद चांदी के संकेत के साथ। उनके शरीर के कुछ क्षेत्र लगभग देखने योग्य हैं।


सुनहरीमछली या गोल्डफिश महंगी क्यों होती हैं?

एक सुनहरी मछली को दुर्लभ माना जाने का प्राथमिक कारण यह है कि यह वह नहीं है जिसे आप केवल पालतू जानवरों की दुकान पर जाकर खरीद सकते हैं। छोटी फैंसी सुनहरी मछली की तुलना में बहुत अधिक महंगे हैं जो आमतौर पर स्टोर में बेची जाती है। मछली कितनी खास है, इस पर निर्भर करते हुए एक दुर्लभ फैंसी सुनहरी मछली की कीमत $50, $100, या इससे भी अधिक हो सकती है।


सबसे लोकप्रिय गोलफिश मछली कौन सी है?

Fantail। सबसे लोकप्रिय सुनहरी मछली हैं जो आप पा सकते हैं। ये मछलियाँ हमेशा के लिए रही हैं और एक्वैरिस्ट समुदाय में उनका एक वफादार प्रशंसक आधार है। उनका नाम उनकी स्पष्ट पूंछ का आकार देता है लेकिन उनका रंग "क्लासिक" सुनहरी मछली की तरह दिखता है।



क्या मैं अपनी सुनहरी मछली खा सकता हूँ?

हाँ, आप अपनी सुनहरी मछली खा सकते हैं। ... वह सकल फ्लेक और/या पेलेट सामग्री वह है जो आपकी मछली विशेष रूप से खा रही है। सुनहरी मछली, कैद में पैदा हुई और पली-बढ़ी किसी भी मछली की तरह, खाने से पहले वास्तव में पकाया जाना चाहिए लेकिन अधिकतर इनकी सुंदरता को देखकर कोई ऐसा काम नहीं करता है ।



Goldfish Facts in hindi

अब आपको गोल्डफिश यानि सुनहरी मछली के बारे में रोचक तथ्य GoldFish Facts In Hindi बताने वाले जो सचमुच हैरान कर देने वाले तो रोचक तथ्य आप निचे पद सकते है ।

1. Goldfish दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली एक्यूरियम मछली है।


2. गोल्डफिश को पलने वाले के चेहरों को पहचान सकती है और अलग अलग रंगों, ध्वनियों, आकृतियों आदि में आसानी से अंतर कर सकती है।

3. गोल्डफिश वास्तव में मनुष्यों को देख सकता है और आसानी से अल्ट्रा रे, इंफ्रा रे आदि देख सकता है।


4. शोध के अनुसार गोल्डफिश 40 - 45  साल तक जीवित रह सकती है। और एक अच्छे aquarium में औसतन 8-20 साल का जीवनकाल होता है।

5. सुनहरीमछली बिना किसी भोजन के भी 3 सप्ताह तक आसानी से जीवित रह सकती है।

6. सबसे बड़ी गोल्डफिश 18.7 इंच की देखी गयी है।


7. सुनहरीमछली के जबड़े में दांत नहीं होते है दन्त उसके पिछले गले के और स्थित होते है।


8. सुनहरी मछली अपने मुंह में फिट होने वाली किसी भी मछली को खा सकती है। जिसमें उनके अपने बच्चे खा सकती है


9. इस मछली का पेट नहीं होता है। इसलिए एक बार में ज्यादा खाना न देकर उसे थोड़ा देने की सलाह दी जाती है।


10. जिस प्रकार मनुष्य जीभ से स्वाद लेता है, वैसे ही यह मछली अपने होठों से स्वाद लेती है


11.सुनहरीमछली कभी भी अपनी आंखें बंद नहीं कर सकती क्योंकि उनकी पलक नहीं है। जिससे सोते समय भी आंखें खुली रहती हैं।


12.इस दुनिया में सुनहरीमछली की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं।


13.Goldfish के पास याद रखने के लिए इतनी मेमोरी होती है  3 महीने से अधिक समय तक कुछ भी याद रख सकती हैं।


14.जापान जैसे कुछ देशों में तोहफे के रूप में सुनहरी मछली देना शुभ माना जाता है और दी भी जाता है।


15.आपको जानकारी हैरानी होगी गोल्डफिश की सुगने की क्षमता इंसानों की तुलना में काफी बेहतर होती है,   




Comments

Popular posts from this blog

Sponserd post

Saksham Kumar

मकड़ियों के बारे में 18 रोचक तथ्य | Spider Facts in hindi